अपराधबिहारवायरल

बिहार: प्रेमी- प्रेमिका के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा

बिहार के बांका जिले में मंगलवार की रात एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर खूब ड्रामा किया। बुधवार को प्रेमी की किसी और से शादी होने वाली है। इस बात से नाराज प्रेमिका ने नशीली पदार्थ खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि प्रखंड क्षेत्र के उपरामा गांव में एक युवक की शादी बुधवार को होनी थी। इसकी जानकारी जब उसकी प्रेमिका को हुई तो वह मंगलवार की शाम कहलगांव से लड़के के घर पर उपरामा पहुंच गई। यहां पहुंचने के बाद वह लड़के के घर वालों पर शादी का दबाव बनाने लगी। लड़के के घर वाले जब नहीं मानें, तो उसने नशीली दवा खा ली। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई।

लड़की की तबीयत बिगड़ते देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि युवक की शादी पहले इसी लड़की से तय की गई थी। किसी कारण दोनों के घर वाले इस रिश्ते को लेकर सहमत नहीं हो पाए।
इस बीच इन दोनों के बीच मिलना जुलना और बातचीत का क्रम जारी रहा। कुछ दिन पहले लड़के के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसकी जानकारी जब लड़की को मिली तो वह कहलगांव से उपरामा पहुंच गई। घर पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अब लकड़ी के होश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button