अंतर्राष्ट्रीय

BREAKING: अमेरिका में सभी उड़ानें ठप: कंप्यूटर सिस्टम में आई बड़ी खराबी, सरकार ने कहा- पता नहीं यह कब ठीक होगी

अमेरिका में बुधवार को NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन्स) सिस्टम में खराबी के चलते सभी फ्लाइट्स ठप हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 760 फ्लाइट्स या तो देरी से चल रही हैं या उन्हें फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है। सिविल एविएशन की वेबसाइट पर इस बात की पुष्टि की गई है।

एजेंसी ने क्या कहा
फेडरल एविएशन एजेंसी ने एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा- NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन्स) सिस्टम ‘फेल’ हो गया है। हम ये नहीं कह सकते कि ये कब तक ठीक होगा। हालांकि, इसे जल्द ठीक करने की कोशिशें जारी हैं।

NBC न्यूज के मुताबिक, करीब 400 फ्लाइट्स देरी से ऑपरेट की जा रही हैं। इनमें डोमेस्टिक और अब्रॉड के फ्लाइट्स ऑपरेशन्स शामिल हैं। अमेरिकी वक्त के मुताबिक, सुबह करीब 5.31 बजे यह टेक्निकल फॉल्ट सामने आया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इसकी वजह क्या है। एविएशन की वेबसाइट पर कहा गया- टेक्निकल स्टाफ सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button