बिजनेस

1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 3 नियम, जान लें वरना Google और Online पेमेंट यूजर्स को होगा नुकसान

साल 2022 के खत्म होने में चंद दिन बचे हैं। इसके बाद जनवरी से देशभर में कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं। नए नियमों के दायरे में गूगल समेत कई कई टेक फ्रेंडली सर्विस शामिल होंगी। इन सभी बदलावों के बारे में हर किसी का मालूम होना चाहिए। वरना गूगल और ऑनलाइन पेमेंट यूजर्स को जोरदार नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लैपटॉप पर नहीं चलेगा गूगल क्रोम
गूगल ने ऐलान किया है कि उसकी तरफ से विंडो 7 और 8.l के लिए जनवरी 2023 से नए क्रोम वर्जन का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब विंडो 7 और 8.1 वर्जन वाले लैपटॉप में क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। विंडो 7 और 8.1 के लिए ऑफिशियल सपोर्ट 7 फरवरी 2022 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में पुराने लैपटॉप में 1 जनवरी 2023 के बाद गूगल क्रोम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

कार्ड से पेमेंट के लिए कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट दर्ज करनी होगी।
1 जनवरी 2023 से गूगल कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी कार्ड डीटेल को सेव नहीं करेगा। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट करने पर 1 जनवरी के बाद मैन्युअली ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कार्ड नंबर के साथ एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी। दरअसल ऐसा आरबीआई की गाइडलाइंस के तहत किया जा रहा है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट को पहले से सुरक्षित बनाया जा सके।

बंद होगी गूगल की Stadia गेमिंग सर्विस
Google अपनी क्लाउड गेमिंग सेवा Stadia को बंद कर रहा है। यह सेवा 18 जनवरी, 2023 तक खिलाड़ियों के लिए लाइव रहेगी। Google, Google Store के माध्यम से खरीदे गए सभी Stadia हार्डवेयर के साथ-साथ Stadia स्टोर से खरीदे गए सभी गेम और ऐड-ऑन सामग्री को वापस कर देगा। गूगल ने Stadia के ज्यादा पॉपुलर न होने की वजह से इसे बंद करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button