सिमरी प्रखंड में विश्व शौचालय दिवस पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक
प्रखंड क्षेत्र के इलाके में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार के बैनर तले विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के इलाके के पंचायतों का है जहां शनिवार को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । मध्य विद्यालय सिमरी दूधी पट्टी में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) लोहिया स्वच्छ बिहार के बैनर तले ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा , सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंज बिहारी प्रसाद व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के मौजूदगी में । विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सिमरी दूधीपट्टी के दलित बस्ती होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक प्रभात फेरी निकाली ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । वही केशोपुर पंचायत के मुखिया रानी देवी के प्रतिनिधि छोटू मिश्रा व डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर, सिमरी पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी व अन्य पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाज सेवी और विद्यालय के बच्चों ने अपने अपने पंचायत के बस्तियों में पदयात्रा करते हुए प्रभात फेरी निकाली लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सप्ताह में यदि 1 दिन भी हम लोग अपने तथा अपने घरों और आस पास के सामूहिक स्थल का साफ सफाई करें तभी स्वच्छ पंचायत होगा । और ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की बीमारी से मुक्ति मिलेगी ।




