अपराधबिहार

मुश्किल में तेजस्वी यादव: CBI ने डिप्टी CM को पूछताछ के लिए बुलाया, लैंड फॉर जॉब स्कैम में दूसरी बार भेजा समन

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को लालू यादव के बेटे-बेटियों समेत अन्य करीबियों के घर पर ईडी की छापेमारी के बाद अब सीबीआई ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को तलब किया है। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव को दूसरी बार समन भेजा गया है।
इससे पहले पहली बार 4 फरवरी को उन्हें इस मामले में समन जारी किया गया था। शनिवार 11 मार्च को सीबीआई ने कथित जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है। तेजस्वी यादव को इससे पहले चार मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह सीबीआई के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद शनिवार के लिए नई तारीख दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button