आल न्यूजराष्ट्रीय

कांग्रेस ने हिटलर और स्टालिन से की PM मोदी की तुलना, ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ के नाम को लेकर कही ये बात

Jairam Ramesh On Narendra Modi Stadium: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ के नाम को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधने के लिए अपने समय के ‘तानाशाहों’ की एक लिस्ट ट्विटर पर शेयर की, जिसमें अंत में प्रधानमंत्री का नाम भी लिखा गया है. जयराम रमेश ने कहा कि hrSc को अपनी तस्वीर से खुद को सम्मानित करवाता देख ऐसे नेताओं की लिस्ट याद आती है, जिन्होंने अपने जीवनकाल के दौरान स्टेडियमों के नाम अपने ऊपर रखे थे.
जयराम रमेश ने ट्विटर पर 8 नामों का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, “PM का अपने नाम के स्टेडियम में अपनी तस्वीर से खुद को सम्मानित करवाना, हमें उन नेताओं की याद दिलाता है,जिन्होंने अपने जीवनकाल में स्टेडियमों का नाम अपने नाम पर रखवाया.” इसके बाद उन्होंने 8 नाम लिखे, जिसमें अंत में प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी है.

सबसे पहले इस लिस्ट में सबसे पहले जोसेफ स्टालिन का नाम है. उसके बाद हिटलर, बेनिटो मुसोलिनी, किम इल सुंग, मुअम्मर गद्दाफी, सद्दाम हुसैन, रेसेप तैयप एर्दोगन और नरेंद्र मोदी का नाम है. जयराम रमेश ने एक तरफ से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना इन सभी नेताओं से की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button