Ind Vs Ban 2nd ODI LIVE SCORE: मेहदी की तबाही के आगे भारतीय बॉलर्स नतमस्तक, दूसरे वनडे में मिला 272 रनों का टारगेट

मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए का 271 स्कोर बनाया है. तीन मैच की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे चल रहा है, ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को जीत जरूरी है.
बांग्लादेश को इस मैच में खराब शुरुआत मिली थी और सिर्फ 69 के स्कोर पर उसके 6 विकेट गिर गए थे. लेकिन मेहदी हसन और महमुदुल्लाह ने कमाल की पार्टनरशिप करते हुए मैच का रुख बांग्लादेश की ओर किया और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने शानदार शतक जड़ा और आखिरी ओवर्स में तूफान मचा दिया.
WHAT. A. KNOCK 🔥
Mehidy Hasan Miraz brings up his maiden ODI century to help Bangladesh to a competitive total 💪#BANvIND | Scorecard 👉 https://t.co/A76VyZDXby pic.twitter.com/rYHU4n5iJr
— ICC (@ICC) December 7, 2022




