अपराधबिहार

बिहार: मामूली विवाद पर CISF जवान की पत्नी ने लगायी फांसी

नगर थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित क्वार्टर नंबर एफ3-25 में घरेलू कलह से तंग आकर सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया निवासी अजय झा की 50 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद अजय झा रोज की तरह ड्यूटी चले गए। वे जब ड्यूटी समाप्त कर वापस अपने घर लौटे तो पत्नी ललिता देवी को फंदे से लटका पाया।
आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी स्वजनों ने नगर थाने पुलिस को दी। नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अजय कुमार झा डेढ़ साल से आईओसी रिफाइनरी टाउनशिप में सीआईएसएफ में कार्यरत हैं। उनके पुत्र समेत अन्य स्वजन दिल्ली में रहते हैं। स्वजनों को सूचना दी गई है। सदर अस्पताल में स्वजन के दिल्ली से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button