
जीतन राम मांझी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को आरा में रांची से आई पुलिस टीम ने उनको गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दानिश रिजवान रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप सुषमा बड़ाईक को गोली मारे जाने के मामले में आरोपित हैं. वहीं, दानिश रिजवान को अभी ट्रांजिट रिमांड पर लिया जा सकता है, फिलहाल पुलिस दानिश रिजवान को मेडिकल टेस्ट कराने के लिए ले गई है.




