India China Faceoff: भारत को मिला अमेरिका का साथ, कहा ‘Fully support India’s effort’

India China Faceoff Big Updates: चालबाज चीन (China) को उसकी चालाकी का एक बार फिर माकूल जवाब मिला है। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग सेक्टर (Tawang Sector) में भारतीय सेना ने एक बार फिर चीन को पटखनी दी है। 9 दिसंबर को तवांग के यांग्त्से में करीब 300 चीनी सैनिकों ने एलएसी पर भारतीय पोस्ट हटाने की कोशिश की थी, जिसके बाद भारत और चीन के सैनिकों के बीच आमने-सामने का संघर्ष हुआ। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 30 सैनिक घायल हुए। घायलों में ज्यादा संख्या चीनी सैनिकों की बताई जा रही है। एलएसी पर हुई इस झड़प के तुरंत बाद भारत और चीन के तवांग सेक्टर के सैन्य कमांडरों के बीच सीमा पर शांति बहाली के लिए फ्लैग मीटिंग भी हुई। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस घटनाक्रम में अब तक क्या-क्या हुआ है।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांगत्से में 9 दिसंबर को चीनी सेना के करीब 200 सैनिकों ने घुसपैठ की। भारतीय जवानों ने चीनी सेना के जवानों को रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। चीनी सैनिकों ने तार लिपटे कंटीले बेसबॉल बैट से हमला किया, जिसका भारतीय जवानों ने जवाब दिया। दोनों तरफ से सैनिक घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने 6 जवानों के घायल होने की जानकारी दी। चीनी सेना ने अपने सैनिकों के घायल होने की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की।
तवांग सेक्टर में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, ये 1962 का भारत नहीं है। अगर किसी ने सीमा में घुसने की कोशिश की तो करारा जवाब मिलेगा। हमारी वीर भारतीय सेना ईंट का जवाब पत्थर नहीं लोहे से दे रही है।




