अंतर्राष्ट्रीय

India France: चीन को एक और बड़ा झटका, फ्रांस ने भारत को दिया 6 परमाणु पनडुब्‍ब‍ियों का ऑफर

फ्रांस की तरफ से भारत को एक ऐसा ऑफर दिया गया है जिसके बाद चीन के होश उड़ जाएंगे। फ्रांस की तरफ से मिला यह ऑफर बिल्‍कुल ऑकस की तरह होगा। आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में लगी भारतीय नौसेना को फ्रांस की तरफ से छह परमाणु पनडुब्बियों की पेशकश की गई है। अगर नौसेना इस डील के लिए हामी भर देती है तो फिर यह अभी तक का सबसे बड़ी डील होगी जो भारत और फ्रांस के बीच होगी।

जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक फ्रांस ने भारत के उस प्रोग्राम का हिस्‍सा बनने की पेशकश की है जिसके बाद छह परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा फ्रांस ने बारकुडा क्‍लास परमाणु पनडुब्‍बी से पारंपरिक टेक्‍नोलॉजी का भी शेयर करने का प्रस्‍ताव दिया है। यह चीन के लिए एक बड़ा झटका है।

अमेरिका ने हाल ही में ऑकस समझौते के तहत ऑस्‍ट्रेलिया को पांच परमाणु पनड‍ुब्बियां देने का ऐलान किया है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया दोनों ही अब परमाणु पनडुब्बियों को हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। दोनों ही देश चीन की आक्रामकता से तंग आ चुके हैं।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर चीन को जवाब देने की अब पूरी तैयारी है। प्रोजेक्‍ट 75 अल्‍फा प्रोग्राम के तहत भारतीय नौसेना ने परमाणु पनडुब्बियों को हासिल करने का मन बनाया है। फरवरी 2015 में भारत सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दी गई थी। इन पनडुब्बियों को भारत में ही तैयार किया जाना है। साल 2023-2024 में इस कार्यक्रम की शुरुआत होनी है।

भारत में तैयार होंगी पनडुब्बियां​

प्रोजेक्‍ट के तहत विशाखापट्टनम स्थित शिपबिल्डिंग सेंटर में इन पनडुब्बियों का निर्माण होगा। तय कार्यक्रम के तहत साल 2032 में पहली पनडुब्‍बी को नौसेना को सौंपा जाने का लक्ष्‍य है। फ्रांस की तरफ से जो ऑफर भारत को दिया गया है उसमें बारकुडा क्‍लास पनडुब्‍बी की डिजाइन पर ही नई पनडुब्‍बी तैयार की जाएगी। नई पनडुब्‍बी में पंप जेट प्रपोल्‍शन होगा।

कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और यूके का संगठन ऑकस चीन को लेकर अलर्ट हो गया है तो अब भारतीय नौसेना भी सक्रिय हो चुकी है। हाल ही में आई ए‍क रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय नौसेना सरकार से एपीआई से लैस तीन अटैक पनडुब्बियों की मांग करने का मन बना चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button