खेलकूद

IPL auction : किस टीम में गया कौन सा खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी जारी है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन टूर्नामेंट की हिस्ट्री के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा। कैमरन ग्रीन मुंबई इंडियंस इतिहास के सबसे पहले तो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन चुके हैं। 405 खिलाड़ियों पर लगाई जा रही बोली में चलिए आपको आगे बताते हैं, कौन सा प्लेयर किस टीम में गया, कौन अनसोल्ड रहा और उसे कितने पैसे मिले?

विव्रांत शर्मा (2.6 करोड़)

जम्मू कश्मीर से आने वाले विव्रांत एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। महज 20 लाख के बेस प्राइज वाले इस अनजान बल्लेबाज को इतने पैसे मिलना वाकई में चौंकाता है।

केन विलियसन (50 लाख)

सबसे पहली बोली केन विलियमसन की लगी। न्यूजीलैंड के कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलिज किया था। वह SRH के कप्तान थे। इस बार वह गुजरात टाइटंस से खेलेंगे। उन्हें बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा गया।

हैरी ब्रुक (13.25 करोड़)

1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 5 करोड़ तक बोली लगाई थी, लेकिन बाजी हैदराबाद ने मारी।

अजिंक्य रहाणे (50 लाख)

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने पिछले साल खरीदा था, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले रिलिज कर दिया। अब चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें बेस प्राइस यानी 50 लाख में खरीदा।

कैमरन ग्रीन (17.50 करोड़)

ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई। साढ़े 17 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स भी इन पर दांव लगा रही थी।

मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़)

भारत के ओपनर मयंक अग्रवाल पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स की कप्तानी करते थे, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद से खेंलेगे। एक करोड़ के बेस प्राइज वाले मयंक को 8.50 करोड़ में हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा।

सैम करन (18.5 करोड़)

पांच टीमों के बीच चली लड़ाई के बाद सैम करन को उनकी सबसे पहली टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा। अब वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर हो चुके हैं।

बेन स्टोक्स (16.25)

शानदार फॉर्म में चल रहे बेन स्टोक्स अब चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलेंगे। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर का बेस प्राइस 2 करोड़ था, लेकिन उन्हें 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि मिली।

निकोलस पूरन (16 करोड़)

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 16 करोड़ की भारी भरकम कीमत देकर अपने साथ जोड़ा, इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ थे। लंबे समय तक पंजाब किंग्स की ओर से भी दम दिखाया।.

जेसन होल्डर (5.75 करोड़)

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर जेसन होल्डर लखनऊ सुपरजायंट्स से अब राजस्थान रॉयल्स पहुंच गए हैं।

ईशांत शर्मा (50 लाख)

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को उनके ब्रेस प्राइस यानी 50 लाख में ही दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, इससे पहले भी वह इसी टीम से जुड़े थे।

फिल साल्ट (2 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फिल साल्ट को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ की रकम में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। ससेक्स की ओर से खेलने वाले इस बल्लेबाज को बढ़िया स्ट्राइक रेट के लिए पहचाना जाता है।

सिकंदर रजा (50 लाख)

पंजाब किंग्स ने इस युवा जिम्बाब्वे बल्लेबाज को उनकी बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा है।

ओडियन स्मिथ (50 लाख)

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइंट्स भी ऑक्शन में एक्टिव नजर आ रही है। केन के बाद अब कैरेबियाई ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को 50 लाख के बेस प्राइज में खरीदा है।

रीस टॉप्ली (75 लाख)

इंग्लैंड के बाएं हाथ के पेसर टॉप्ली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 75 लाख रुपये में खरीदा।

जयदेव उनादकट (50 लाख)

घरेलू क्रिकेट के बड़े नाम जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपरजायंट्स ने बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा। हाल ही में अपनी कप्तानी में उनादकट ने सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी जिताई थी।

हेनरिच क्लासन (5.25 करोड़)

साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज का बेस प्राइस एक करोड़ था, लेकिन छप्परफाड़ पैसों की बरसात हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद ने सवा 5 करोड़ रुपये का दांव लगाया।

आदिल रशीद (2 करोड़)

इंग्लैंड के धाकड़ लेग स्पिनर आदिल रशीद शॉर्ट बॉल फॉर्मेट में बेहद प्रभावी हैं। जिस टीम के मेंटॉर मुथैया मुरलीधरन हो, वहां ऐसे फिरकी बोलर का होना तय है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button