अपराधबिहार

Katihar Gangwar: मोहना ठाकुर गैंग के चार शूटर गुजरात से गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई

बिहार पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने बिहार के गंगवार में 5 की हत्या करने वाले 4 शार्प शूटर को सूरत से गिरफ्तार किया है। बता दें कि बिहार से कटिहार जिले में मोहना ठाकुर और पिंकू यादव गैंग के बीच गैंगवार हुई थी और इस गैंगवार में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूरत सिटी क्राइम ब्रांच और बिहार STF की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात मोहना ठाकुर गैंग के सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। STF द्वारा सूरत कडोदरा थाना क्षेत्र से सुमन कुमार, अमन तिवारी, धीरज सिंह और अभिषेक राय को गिरफ्तार किया गया है।

गैंगवार के बाद आरोपी फरार
कटिहार में 2 दिसंबर को हुई गैंगवार के बाद यह सभी अपराधी फरार हो गए थे और गुजरात में छिपकर रह रहे थे। इनकी तालाश में बिहार STF सूरत पहुंची थी और सूरत क्राइम ब्रांच से आवश्यक मदद मांगी थी। सूरत क्राइम ब्रांच की टीम और बिहार एसटीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 4 आरोपियों को गोडादरा देवध चेक पोस्ट से दबोचा। पुलिस ने बताया कि बिहार कटिहार जिले में मोहना ठाकुर और पिंकू यादव गैंग के बीच वर्चस्व को लेकर घंटों घमासान होता रहता है। जमीन, पानी और संपत्तियों पर अपना कब्जा जमाने के लिए दोनों समय-समय पर एक-दूसरे पर हमले करते रहे हैं। इन दोनों गिरोह के खिलाफ कई गंभीर अपराधिक मामसे भी दर्ज हैं।

तीन घंटे तक चली थी फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, 8 दिसंबर 2022 को भवानीपुर गांव में मोहन ठाकुर गैंग के 23 सदस्यों और पिंकू यादव गैंग के सदस्यों के बीच गैंगवार छिड़ थी। जिसमें वे अपने साथ हथियार और गोला-बारूद लेकर करीब तीन घंटे तक एक-दूसरे पर फायरिंग करते रहे। इस गैंगवार में मोहना ठाकुर गैंग ने पिंकू यादव गैंग के सरगना पिंकू यादव समेत 4 अन्य को मार डाला और उनके शवों को गंगा नदी में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। जिसमें से 4 आरोपियों को सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार STF को मिली कामयाबी
अब STF सभी आरोपियों को अपने साथ बिहार लेकर जाएगी जिसके बाद अदालत में इनकी पेशी होगी। आरोपियों का 9 जनवरी तक का ट्रांजिट रिमांड बिहार एसटीएफ को सौंप दिया गया है। सूरत क्राइम ब्रांच के पीआई ललित वेगड़िया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूरत क्राइम ब्रांच और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button