बिहार

लालू यादव-राबड़ी देवी की अदालत में पेशी, राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली की कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे हैं। पूर्व रेल मंत्री के साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी कोर्ट पहुंची हैं। उनके साथ 14 अन्य की भी कोर्ट में पेशी है। पूरा मामला नौकरी के बदले जमीन घोटाला से जुड़ा है। यह मामला प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। जब उनके परिवार को गिफ्ट में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई कथित नियुक्तियों से जुड़ा है। सीबीआई की चार्जशीट में लालू फैमिली पर आरोप
लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई ने जो चार्जशीट दी है उसमें लालू यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें कहा गया है कि उस दौरान भर्ती के लिए भारतीय रेलवे के निर्धारित रूल्स और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए नियुक्तियां की गईं थीं। आरोप लगाया गया कि नौकरी के बदले में कैंडिडेट्स ने सीधे या अपने करीबी रिश्तेदारों के माध्यम से लालू यादव के परिजनों को बाजार दर से काफी कम कीमत पर जमीन बेच दी।

27 फरवरी को जारी किया गया था समन
विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 27 फरवरी को लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया था। उन्हें 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। अब लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button