किडनी ट्रांसप्लांट के बाद होश में आये लालू

सिंगापुर के अस्पताल में सोमवार को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। 1 घंटे तक ये ऑपरेशन चला। लालू को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की है। लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल दोनों ICU में हैं।
लालू के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा की पापा होश में हैं। बातें कर रहे हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। मीसा भारती ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि पापा ठीक हैं।
ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने लालू के साथ फोटो ट्वीट की। लिखा- रेडी टु रॉक एंड रोल। मेरे लिए इतना ही काफी है, आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है।
RJD सुप्रीमो के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो गई थी। रोहिणी और लालू दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू का ऑपरेशन हो रहा है।
रूबन अस्पताल पटना के नेफ्रोलॉजिट्स डॉ. पंकज हंस ने बताया कि लालू को साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। भीड़-भाड़ से बचकर रहना होगा। खाना साफ-सुथरा खाना चाहिए। धीरे-धीरे जब पेशेंट का होमोग्लोबीन बढ़ने लगता है तो इस पर नजर रखनी पड़ती है कि यह ज्यादा नहीं बढ़ जाए। इम्यूनोसेप्रेसिव दवा का साइड इफेक्ट होता है कि ब्लड प्रेशर बढ़ता है।




