
बिहार के रोहतास में शनिवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. रोहतास-गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस के कपलिंग के खुलने से ये हादसा हुआ है. लोगों की मानें तो चलती ट्रेन में अचानक जोरदार धमाका हुआ. इसके बाद जब लोगों ने हर आकर देखा तो ट्रेन की दो बोगियां एस-8 और एस-9 अलग हो चुकी थी. इस नजारे को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
हालांकि इस हादसे में किसी की हताहत की सूचना नहीं है. घटना गया-डीडीयू दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के करवंदिया स्टेशन के पास की है. घटना के बाद ट्रेन तीन बजकर 40 मिनट से लेकर चार बजकर 22 मिनट तक रुकी रही. दोनों बोगियों को ट्रेन में जोड़ने के बाद गाड़ी सकुशल सासाराम रेलवे स्टेशन पहुंची है.




