वायरल

आसाराम की तरह का एक और मामला, भीलवाड़ा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कुल 5 आश्रमों का महंत है आरोपी

राजस्थान की जोधपुर जेल में पिछले 9 साल से सलाखों के पीछे बंद आसाराम की तरह का एक और मामला सामने आया है।इस तरह की करतूत करने वाला राजस्थान के भीलवाड़ा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कुल 5 आश्रमों का महंत है। नाम है सरजू दास। एसिड अटैक और यौन उत्पीड़न के आरोपी सरजू दास को राजस्थान पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। महंत सरजू दास गिरफ्तार भले ही अब हुआ है लेकिन उसका नाता विवादों से पुराना रहा है। महंत सरजू दास डांग के हनुमान मंदिर घोड़ास के अलावा अयोध्या और महाराष्ट्र के पांच आश्रम का मुखिया भी है। पुलिस का कहना है कि महंत आश्रम में कुकृत्य करता था। इसके पर्याप्त सबूत भी मिले हैं। बाबा के भेष में महंत सरजू दास आश्रम में नाजायज काम करता था।
महंत सरजू दास के खिलाफ 6 दिसंबर को एक महिला ने एसिड अटैक का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद उसी की नाबालिक लड़की ने दुष्कर्म और यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया गया है। एसिड अटैक में तो पुलिस को साक्ष्य नहीं मिले। लेकिन यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस के हाथ सबूत लगे हैं।
भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में आरोप साबित होने के बाद सरजू दास को गिरफ्तार किया गया है। बाबा आश्रम में कुकृत्य करता था। उसके खिलाफ मांडल थाने में 7 दिन पहले पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। आश्रम के कुछ बच्चों के बयान भी लिए गए।
पुलिस के अनुसार अभी तक के सबूतों के आधार पर सरजू दास की गिरफ्तार हुई है। पॉक्सो एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। अब सरजू दास का पोटेंसी टेस्ट भी करवाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button