वायरल

छींक आते ही युवक को आया हार्ट अटैक

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की छींक आने से मौत हो गई। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र किदवई नगर में रहने वाले एक युवक का सीसीटीवी वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें चार युवक अपने घर जाते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान एक युवक को छींक आती है और बेहोशी छाने पर अपने एक दोस्त के कंधे पर हाथ रखते हुए गिर जाता है। इसके बाद दोस्त साथी युवक को अस्पताल ले जाते है, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि युवक को सीने में हल्का सा दर्द था और पास के एक डॉक्टर से दर्द की दवाई लेकर आया था। वह रात 11 बजे दोस्तों के साथ घर वापस जा रहा था। इसी दौरान छींक आने पर जमीन पर गिर पड़ा। सीसीटीवी के मुताबिक दोस्तों ने युवक के हाथ पैर रगड़ने शुरू किए। हालांकि युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू किया, आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए। लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि छींक के साथ उसे हार्ट अटैक (Heart Attack) पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button