वायरल

अखिलेश के बयान पर पर योगी के मंत्री बोले: सपा का विलय करें तो अखिलेश यादव को केंद्रीय मंत्री

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। शनिवार को मैनपुरी पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सपा का विलय भाजपा में कर दें तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने पर विचार किया जा सकता है।
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश सरकार के दो डिप्टी सीएम को असिस्टेंट बताया था। अखिलेश यादव ने कहा था कि दोनों डिप्टी सीएम अगर 100 विधायक लेकर आ जाएं तो सपा उन्हें मुख्यमंत्री बना देगी। सपा मुखिया के इसी बयान पर राज्यमंत्री ने पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि अब अखिलेश मुख्यमंत्री और मंत्री बनने वाले नहीं हैं। जनमत उन्हें मिलने वाला नहीं है। जनता का मोदी और योगी पर विश्वास है और मोदी और योगी का जनता पर विश्वास है। सपा के किले पहले ही ध्वस्त हो गए हैं। मैनपुरी उपचुनाव पर कहा कि सपा का अंतिम किला भी आठ दिसंबर को ध्वस्त हो जाएगा।
ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को शनिवार को मैनपुरी आना था। यहां उनकी पत्रकारों से वार्ता का समय निर्धारित था। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वो नहीं आ सके। इस पर वो लखनऊ से वर्चुअल तरीके से प्रेसवार्ता किए। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा करते थे, कि वो उपचुनाव में वोट मांगने नहीं जाते है। लेकिन पत्नी के लिए उन्हें यह संकल्प तोड़ना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button