बक्सर

जिला अतिथि गृह बक्सर में पौधारोपण

बक्सर, दिनांक 07 दिसम्बर 2022:- आज दिनांक 7 दिसंबर 2022 को डॉ० बी राजेंदर भा०प्र०से० प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (अतिरिक्त प्रभार-प्रधान सचिव, जन-शिकायत/मिशन निदेशक, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी) बिहार, पटना के द्वारा समीक्षा एवं निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिला अतिथि गृह बक्सर में आगमन हुआ।

आगमन के पश्चात प्रधान सचिव महोदय के द्वारा जिला अतिथि गृह बक्सर में पौधारोपण का कार्य किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा क्रियान्वित/संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं/कार्यक्रमो की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात इटाढ़ी प्रखंड में आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया गया तथा विभागीय विहित प्रपत्र के आलोक में अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जरूरी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया गया तथा विहित प्रपत्र के आलोक में समीक्षा की गई। इस क्रम में जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में उपस्थित परिवादी से वार्ता की गई। यह सभी परिवादी बैंक के मामले में जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आए हुए थे। सभी आवेदक जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय के कार्यशैली से संतुष्ट पाए गए।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button