23 नवंबर 2022 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत चयनित कृषकों का ई केवाईसी, आधार अपडेटिंग का कार्य कराया जाना है

बक्सर, दिनांक 19 दिसम्बर 2022:- जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार सचिव कृषि विभाग बिहार पटना का पत्रांक 7005 दिनांक 15 दिसंबर 2022 एवं अपर निदेशक (शसय)-सह-नोडल पदाधिकारी (पीएम किसान) कृषि विभाग, बिहार पटना के पत्रांक 6606 दिनांक 23 नवंबर 2022 के आलोक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत चयनित कृषकों का ई केवाईसी, आधार अपडेटिंग का कार्य कराया जाना है। दिनांक 11 मई 2022 को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। विदित हो कि जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स में इसकी प्रगति की समीक्षा जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया था। किसान हित एवं विभागीय निर्देशों के आलोक में उक्त कार्य का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाना अनिवार्य है। जिला अंतर्गत जो शेष किसान लाभ से वंचित रह गए हैं। उन किसानों को तेरहवीं किस्त प्राप्त करने से पहले स्पेशल ड्राइव चलाने एवं पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है जिसमें पंचायत वार निर्धारित तिथि को संबंधित पंचायत में कैंप का आयोजन कर उक्त कार्य को पूर्ण किया जाएगा। उक्त कैंप में संबंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रसार कर्मी एक दूसरे के पंचायत में (AC/CSC Center एवं वसुधा केंद्र) उपस्थिति रहकर कृषकों का सुगमता पूर्वक ई केवाईसी, आधार अपडेटिंग, 100% फिजिकल वेरिफिकेशन, पीएम किसान फ्रेश एप्लीकेशन का कार्य कराया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि निर्धारित तिथि के अनुरूप कैंप का आयोजन सुनिश्चित करते हुए संलग्न सूची के कृषकों का ई केवाईसी सहित आधार अपडेटिंग का कार्य सुगमता पूर्वक कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आयोजित कैंप का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अवश्य रूप से कृषि विभाग बक्सर के ग्रुप में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे विदित हो कि उक्त निर्धारित तिथि के उपरांत अगर संबंधित पंचायत में कोई आवेदन लंबित रह जाता है तो संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार पर अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित कर दिया जाएगा।




