राष्ट्रीय

1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये नियम

 

एक दिंसबर से जिन चीजों को लेकर बदलाव होने उनमें पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट, सीएनजी, पीएनजी एवं एलपीजी के रेट और ट्रेनों का समय शामिल हैं।
अगर आपका नाम सरकार से पेंशन लेने वाले लोगों में आता है, तो आपको 30 नवंबर 2022 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो तुरंत बैंक ब्रांच या फिर आनलाइन अपना लाइफ सर्टिफिटेक जमा कर सकते हैं। वहीं, आप अपना लाइफ सर्टिफिटेक नहीं जमा कराते हैं, तो फिर आपकी पेंशन रुक सकती है। सरकार की ओर से हर महीने की शुरुआत में सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी के दाम जारी किए जाते हैं। पिछले कुछ महीनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम बढ़ने के कारण सीएनजी-पीएनजी के दामों में काफी इजाफा हो चुका है। इस महीने की शुरुआत में वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये कम किए गए थे। रेलवे द्वारा दिसंबर के महीने में ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाता है। वहीं, दिसंबर से फरवरी-मार्च ट्रेनें रद रहती हैं। वो भी एक दिसंबर से लागू हो जाएगा। साल के आखिरी महीने दिसंबर में क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन जैसे बड़े उत्सव होने के कारण बैंक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक के किसी जरूरी कार्य को लंबे समय से टालते आ रहे हैं, तो जल्द निपटा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button