बक्सर

सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग

आज दिनांक 8 जनवरी 2023 को सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग संघ के निर्देशक शह माँ मुँडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब की अध्यक्षता में सैनिक कार्यालय माँ मुँडेश्वरी अस्पताल में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के हर प्रखण्ड अध्यक्ष अपने सैनिकों से साथ उपस्थित थे । इस कड़ाके की ठंड में भी लगभग 200 सैनिकों एवम वीर नारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी जी किसी खास कार्य की वजह से नही आए थे जिनकी कमी नजर आ रही थी । उपाध्यक्ष द्वारा स्पर्श के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई । वन रैंक वन पेन्सन 2 के बारे में बताया गया कि जो भी मेसेज बढ़ोतरी को लेकर आ रहा है वे गलत है । जब तक नोटिफिकेशन पी सी डी ए के पास नही जाएगा तबतक पेन्सन टेबल जारी नही होगा । लेकिन बहुत ही शीघ्र एरियर और पेन्सन बढ़कर मिलनेवाला है । संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रखण्ड अध्यक्षो द्वारा सपना विचार रखा गया । निर्देशक मेजर पी के पाण्डेय द्वारा नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई और सैनिकों के हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया गया ।

काफी सैनिकों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की । बक्सर के नए एस पी माननीय मनीष कुमार जी का स्वागत संघ के पदाधिकारियों द्वारा करने पर सभी सैनिको ने खुशी जाहिर की । 26 जनवरी को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया । बहुत से सैनिकों ने अपनी जटिल समस्याओं को मीटिंग में रखे तथा संघ की काफी सराहना भी की ।मिशाल के तौर पर बगेन से आए हुए हवलदार कपिल मुनि सिंह जिनकी 1993 से पेन्सन नही मिल रही है और रोहतास जिले के विडोज कल्पना देवी जिनका22 साल से पेन्सन नही मिल रहा है तथा दोनों आंख का अनाथ अंधा बच्चा कमलेश जो स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा कर रहा है उसे शीघ्र एरियर और पेन्सन मिलने जा रहा है । सभी ने संघ के कार्यों की कफी सराहना की ।प्रधान नियंत्रक माननीय मुकेश कुमार सिन्हा एवम पी सी डी ए के अधिकारी माननीय मनोज सिंह के कार्यों की काफी सराहना की गई । भारत माता की जय, वन्दे मातरम, सैनिक संघ बक्सर जिंदाबाद, प्रधान नियंत्रक मुकेश कुमार सिन्हा साहब जिंदा वाद, मनोज साहब जिंदाबाद, जनरल सतवीर सिंह जिंदाबाद की जयघोष से सारा वातावरण गूँजता रहा । अंत मे मीटिंग की समाप्ति कर दी गई ।
मौके पर उपस्थित कैप्टन बी एन पाण्डेय, उपाध्यक्ष जे पी सिंह, कोषाध्यक्ष आर बी सिंह, महासचिव राजबली सिंह, सचिव ललन मिश्रा, चेयरमैन अलख नारायण श्रीवास्तवा, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह, राम नाथ सिंह, डुमराँव प्रखण्ड अध्यक्ष कामख्या पाण्डेय, इटाढ़ी प्रखण्ड अध्यक्ष हरीहर सिंह, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, सीता राम साहू, जग नारायण साहू, रामशिस सिंह , चौगाई प्रखण्ड से कैप्टन कन्हैया पण्डित, सिमरी प्रखण्ड अध्यक्ष त्रिवेणी दुबे , मीडिया प्रभारी आर बी ओझा, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, फूल बदन सिंह, उमा शंकर शर्मा, आई डी सिंह, द्वारिका पाण्डेय, अम्बिका राय, नारद यादव, के के मिश्रा, कैप्टन आर सी पाल, कोमल मिश्रा, भरत मिश्रा, अशोक उपाध्याय, काशी नाथ उपाध्याय, दया शंकर दुबे, एच एन सिंह , सत्य नारायण यादव लालबिहारी प्रसाद, राधा मोहन पासवान, तथा सैकड़ो सैनिक सदस्य
सूबेदार हरेन्द्र तिवारी
जिलाध्यक्ष
सैनिक संघ बक्सर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button