Uncategorized

Saran Crime: मातम में बदला महिला की बर्थडे पार्टी का जश्न, विवाद में गोली लगने से आर्केस्ट्रा संचालक की मौत

सारण के बनियापुर में शनिवार की रात एक महिला की बर्थडे पार्टी का जश्न मातम में तब बदल गया जब विवाद के बीच फायरिंग में आर्केस्ट्रा संचालक की गोली लगने से मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बनियापुर थाना क्षेत्र के टेढी घाट बाजार में शनिवार की रात मृतक रूपेश सिंह की दूसरी पत्नी की बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। इसी दौरान काफी संख्या में पार्टी का आनंद ले रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर आर्केस्ट्रा संचालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और गोली चल गई, जो रूपेश को लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल रूपेश सिंह को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक आर्केस्ट्रा संचालक की पहचना जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बनियापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटेयां गांव निवासी सिंटू तिवारी और मशरक थाना क्षेत्र के डुमरशन गांव निवासी बुलबुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य चार को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button