बिहार

जूनियर ‘ठाकरे मिले दो बिहारियों ‘तेजस्वी’ एवं सीएम नीतीश कुमार से

अब इस नयी दोस्ती को क्या नाम दिया जाए, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

समय बदलता रहता है, और बदलते समय के साथ इंसान को भी बदलाव के दौर से गुजरना ही पड़ता है. महाराष्ट्र में क्षेत्रवाद की पॉलिटिक्स के दम पर लम्बे समय तक राज करने वाली शिवसेना अब बिखर चुकी है, और अब उसके सामने वर्चस्व का संकट है.
ऐसी अवस्था में उद्धव ठाकरे के पुत्र एवं ठाकरे परिवार के चिराग आदित्य ठाकरे बिहार में तेजस्वी यादव से मिलने आये, तो लगे हाथ नीतीश कुमार से भी मिल लिए.
इस एक दिवसीय बिहार के दौरे पर आये आदित्य ठाकरे ने देश को युवाओं को एक साथ आने की अपील की. अब इस नयी दोस्ती को क्या नाम दिया जाए, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, पर अभी तो बिहारी लोग ठाकरे की इस एक्टिविटी पर चटकारे ज़रूर ले रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button