मनोरंजन

Uorfi Javed को मिली रेप और जान से मारने की धमकी

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद अक्सर चर्चा का विषय बनती रहती हैं. अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते उर्फी जावेद का नाम आए दिन सुर्खियां बटोरता है, लेकिन फिलहाल उर्फी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट की माने तो उर्फी जावेद (Urfi Javed) को रेप और जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
र्फी को मिली जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक एक शख्स की ओर से उर्फी जावेद को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए जान से मारने और रेप करने की धमकियां मिली हैं. इसके साथ ही इस शख्स ने एक्ट्रेस के साथ जमकर गाली गलौच भी की है. इस आरोपी शख्स ने अलग-अलग मोबाइल नंबर्स के जरिए उर्फी जावेद को ये धमकियां दी हैं, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग्स भी मौजूद है. खबरों की मानें तो कि उर्फी जावेद को इस तरह से धमकाने वाले इस शख्स का नाम नवीन गिरी बताया जा रहा है.

जिसके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले भी उर्फी को इस तरह की कई धमकियां मिलने का मामला सामने आ चुका है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button