अपराध

UP: लड़की ने गर्भपात कराने से मना किया तो बॉयफ्रेंड ने काटा गला

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका के गर्भवती हो जाने के बाद जब प्रेमी से शादी को लेकर बात कही तो प्रेमी ने पहले तो गर्भपात की दवा दी। वहीं जब प्रेमिका ने दवा खाने से इनकार करने पर मिलने के बहाने ब्लेड से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जानिये क्या है पूरा मामला
मिर्ज़ापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में गंगा नदी के किनारे सुनसान जगह पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मिश्रपुर गांव की निवासी कविता निषाद पुत्री स्वर्गीय उमाशंकर निषाद उम्र 19 वर्ष बुधवार की सुबह घर से गायब हो गई थी, जहां खोजबीन के बाद भी युवती का पता नही चल पाया था।
गंगा के किनारे गई युवती का शव दिखने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस घटना में पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले प्रेमी विकास निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया। जिगना थाना प्रभारी अरविंद सरोज व स्वाट टीम प्रभारी ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

12 घंटे के भीतर किया घटना का खुलासा
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जिगना में युवती का शव मिलने के बाद इस घटना के खुलासा को लेकर टीम लगाई गई थी।जहां इस घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी ने ही मिलने के बहाने बुलाकर पहले गर्भपात का दवा खिलाने को लेकर प्रयास किया। जहां दवा खाने से इंकार करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ब्लेड से गला भी काट दिया था। इससे पहले भी युवक मृतक युवती के घर में पकड़ा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button