Uncategorized

खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अन्तर्गत पैक्स/व्यापार मंडल द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद आरम्भ

बक्सर, दिनांक 28 दिसम्बर 2022ः- खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अन्तर्गत पैक्स/व्यापार मंडल द्वारा किसानों से धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दिनांक 15 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ है। किसानों से किये जा रहे अधिप्राप्ति में व्यापारी या बिचौलियों की संलिप्ता अथवा किसी भी प्रकार के अनियमितता प्रकाश में आने पर सहकारी संगठनों के पद धारकों सहित अन्य दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निदेश प्राप्त है। विभागीय निदेश के आलोंक में पैक्स/व्यापार मंडलों की जाँच किया जाना है। उक्त के आलों में आज दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को चिन्हित पंचायत के पैक्स/व्यापार मंडल के द्वारा धान अधिप्राप्ति की औचक जाँच हेतु जिला स्तरीय, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों निर्देश दिया गया है।

अपर अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड अंतर्गत बरूणा, बोक्सा, छोटका नुआँव एवं चुरामनपुर पैक्स की जाँच किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड अंतर्गत दलसागर, जासो, महदह एवं नदाँव पैक्स की जाँच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड अंतर्गत करहंसी, कमरपुर, खुटहाँ एवं जगदीशपुर पैक्स की जाँच किया गया। अंचलाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड अंतर्गत पाण्डेयपटटी, सोनवर्षा, उमरपुर एवं व्यापार मंडल बक्सर पैक्स की जाँच किया गया। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा इटाढी प्रखण्ड अंतर्गत बिझौरा, कुकुढा, इटाढी व्यापार मंडल स0स0लि0, हकीमपुर एवं इटाढी पैक्स का जाँच किया गया।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटाढी के द्वारा इटाढी प्रखण्ड अंतर्गत हरपुर जयपुर, हरपुर जलवासी, इंदौर, उनवास, नारायणपुर एवं चिलहर पैक्स की जाँच किया गया। अंचलाधिकारी इटाढी के द्वारा इटाढी प्रखण्ड अंतर्गत विक्रम इंग्लिश, अतरौना, बड़कागाँव, बसाँव कला एवं बसुधर पैक्स की जाँच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखण्ड अंतर्गत चौसा, चुन्नी, डिहरी, सरेंजा एवं पवनी पैक्स की जाँच किया गया। अंचलाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखण्ड अंतर्गत पलियाँ, रामपुर कला, जलीलपुर एवं सिकरौल पैक्स की जाँच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत राजपुर, नागपुर, खिरी, बारूपुर एवं देवढिया पैक्स की जाँच किया गया। अंचलाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत धनसोई, दुल्फा, हरपुर, हेठुआ, कैथहरकला एवं खरहना पैक्स की जाँच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत बन्नी, मंगराव, मटकीपुर, अकबरपुर एवं रसेन पैक्स की जाँच किया गया।

जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत समहुता, सिकठी, तियरा एवं राजपुर व्यापार मंडल स0स0लि0 पैक्स की जाँच किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा डुमराँव प्रखण्ड अंतर्गत अरियाँव, अटाँव, भोजपुर जदीद एवं भोजपुर कदीम पैक्स की जाँच किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा डुमराँव प्रखण्ड अंतर्गत छतनवार, चिलहरी, कंझरूआ एवं कसियाँ पैक्स की जाँच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डुमराँव के द्वारा डुमराँव प्रखण्ड अंतर्गत कोरानसराय, कुशलपुर, लाखनडिहरा, मठिला एवं मुगाँव पैक्स की जाँच किया गया। अंचलाधिकारी डुमराँव के द्वारा डुमराँव प्रखण्ड अंतर्गत नंदन, नुआँव, सोवा एवं डुमराँव व्यापार मंडल स0स0लि0 पैक्स की जाँच किया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत डुमरी, एकौना, गंगौली, गायधाट एवं कठार पैक्स की जाँच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत काजीपुर, केशोपुर, खरहाटाँड, मझवारी एवं पैगम्बरपुर पैक्स की जाँच किया गया।

अंचलाधिकारी सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत पड़री, राजापुर, राजपुर कलाँ, सिमरी एवं सिमरी व्यापार मंडल स0स0लि0 पैक्स की जाँच किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ब्रहम्पुर प्रखण्ड अंतर्गत बगेन, बैरियाँ, बराढ़ी, भदवर एवं ब्रहम्पुर पैक्स की जाँच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ब्रहम्पुर के द्वारा ब्रहम्पुर प्रखण्ड अंतर्गत गहौना, गायधाट, हरनाथपुर एवं कैथी पैक्स की जाँच किया गया। अंचलाधिकारी ब्रहम्पुर के द्वारा ब्रहम्पुर प्रखण्ड अंतर्गत काँट, निमेज, रघुनाथपुर, एकरासी एवं योगियाँ पैक्स की जाँच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चौगाई के द्वारा चौगाई प्रखण्ड अंतर्गत चौगाई, खेवली, मसर्हिया, मुरार एवं कतिकनार पैक्स की जाँच किया गया।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी केसठ के द्वारा केसठ प्रखण्ड अंतर्गत कतिकनार, केसठ एवं रामपुर पैक्स की जाँच किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 के द्वारा नावानगर प्रखण्ड अंतर्गत आथर, अतिमी, भदार एवं वैना पैक्स की जाँच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा नावानगर प्रखण्ड अंतर्गत नावानगर, व्यापर मंडल स0स0लि0 नावानगर, गिरधर बराँव एवं परमानपुर पैक्स की जाँच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखण्ड अंतर्गत बाबुगंज इंगलिश, कड़सर, मड़ियाँ, बेलाँव एवं भटौली पैक्स की जाँच किया गया एवं अंचलाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखण्ड अंतर्गत रूपसागर, सिकरौल, सोनवर्षा एंव बेलहरी पैक्स की जाँच किया गया।

इस प्रकार कुल 30 अलग-अलग जिला स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा अलग-अलग प्रखण्डों में पैक्स/व्यापार मंडल का जाँच किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button