बक्सर
आशा पड़री गांव से 1 देसी कट्टा 4 जिंदा कारतूस के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार

बक्सर जिले के सिमरी थाना पुलिस ने शनिवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर आशा पड़री गांव समीप सड़क पर एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति संजय तिवारी पिता स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी का देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस जप्त करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रविवार को जेल भेज दिया गया है ।




