बक्सर

गढ़े में गिर पड़ी मोटरसाइकिल एक व्यक्ति की मौ*त

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता ओपी क्षेत्र से हैं जहां नियाज़ीपुर पंचायत के अभिलाख यादव के डेरा गांव निवासी एक मोटरसाइकिल चालक व्यक्ति की मोटर साइकिल गढ़े में गिर जाने से मौत हो जाने की घटना सामने आया है

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता ओपी क्षेत्र से हैं जहां नियाज़ीपुर पंचायत के अभिलाख यादव के डेरा गांव निवासी एक मोटरसाइकिल चालक व्यक्ति की मोटर साइकिल गढ़े में गिर जाने से मौत हो जाने की घटना सामने आया है । सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अभिलाष के डेरा गांव निवासी लाल जी बिंद उम्र 36 वर्ष पिता स्व0 कुंदन बिंद समय के लगभग 10:00 बजे रात्रि में मोटरसाइकिल लेकर कहीं जा रहे थे । इसी बीच दल्ली के डेरा गांव के पास सड़क किनारे गढ़े में मोटर साइकिल से अचानक गिर पड़े । और गंभीर रूप से जख्मी हो गए परिजनों को मिली जानकारी के बाद आनन – फानन में घायल व्यक्ति को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । इस बाबत तिलक राय के हाता ओपी प्रभारी लाल बाबू सिंह से संपर्क का स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर भेजा गया है घटना की जांच की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button