आल न्यूजबक्सरबिहार

छठ की तैयारियों का जायजा लेने सड़कों पर उतरीं डीएम साहिला, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बक्सर में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी साहिला ने रेलवे स्टेशन से लेकर रामरेखा घाट, बस स्टैंड और गोलंबर तक विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। डीएम साहिला ने रेलवे स्टेशन पर छठ गीतों का नियमित प्रसारण, हेल्प डेस्क, तोरण द्वार और बाल सहायता केंद्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया। वहीं रामरेखा घाट पर साफ-सफाई, प्रवेश-निकास मार्गों की व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आकर्षक लेजर शो की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। बस स्टैंड और गोलंबर पर भी रोशनी, सफाई और छठ गीतों के प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।डीएम ने स्पष्ट कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button