एक देशी कट्टा बरामद आरोपी फरार
तिलक राय हाता थाना क्षेत्र के रघुवंश पाठक के डेरा गांव का है मामला
समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र से है जहां रघुवंश पाठक के डेरा गांव में एक व्यक्ति के घर से पुलिस ने एक देशी कट्टा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता हैं कि वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस अधीक्षक अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक बक्सर को अवगत कराने के बाद । मामले की सत्यापन करने तिलक राय हाता थाना प्रभारी लाल बाबू सिंह, सिमरी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, राम दास राय डेरा थाना प्रभारी शुभम कुमार सदल बल पुलिस जवानों के साथ रविवार की शाम। रघुवंश पाठक के डेरा गांव निवासी बबलू यादव ,पिता रमाशंकर यादव के घर छापेमारी की । सघन जांच के दौरान एक देशी कट्टा बरामद किया गया। लेकिन आरोपी मौके से फरार था । फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं ।




