मनोरंजन

पाकिस्तानी वेब सीरीज सेवक पर बवाल

पाकिस्तान एक ऐसा देश हैं, जो भारत (India) और हिंदुओं के खिलाफ हमेशा नफरत फैलाने का काम करता है. पाकिस्तान में हिंदुओं और सिक्खों की हालत किसी से छुपी नहीं है. आए दिन उन्हें निशाना बनाया जाता है और उनके साथ जबरन धर्मांतरण की खबरें सामने आती रहती हैं. इस बीच पाकिस्तान में एक ऐसी वेब सीरीज बनी है, जिसमें भारत के खिलाफ जहर उगला गया है. हम बात कर रहे हैं ‘सेवक-द कन्फेशन की’ (Sevak- The Confessions). हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसकी वजह से जमकर बवाल मचा हुआ है.
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इस वेब सीरीज में हिंदुओं के खिलाफ कितनी नफरत दिखाई गई है. इसमें 1984 के दंगे, गुजरात दंगा, बाबरी मस्जिद विवाद को दिखाया गया है. ट्रेलर में देखने को मिलता है कि हिंदू संतों के खिलाफ नफरत को परोसा गया है. इसके अलावा इस वेब सीरीज में दीप सिद्धू, हेमंत करकरे, गौरी लंकेश, जुनैद खान के जीवन के कुछ हिस्सों को भी दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज के खिलाफ विरोध हो रहा है. वहीं, कुछ लोग इस सीरीज को सिर्फ एक प्रोपगेंडा बता रहे हैं और जमकर ट्रोल भी कर कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button