Uncategorized

AHA ट्रेनिंग से बक्सर में मजबूत होगी आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था

पटना में शुरू हुआ इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर, स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

पटना में शुरू हुआ इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर, स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
बक्सर। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा लगातार अहम भूमिका निभा रही है। राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा संचालित यह सेवा मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है। अब स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए कंपनी ने एक नई और महत्वपूर्ण पहल की है।
ज़ेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड ने बीते 2 जून को पटना में बिहार के पहले अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की है। इस केंद्र के माध्यम से एम्बुलेंस कर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को वैश्विक मानकों के अनुरूप जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
यह पहल केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होने से अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं और अन्य चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। अब बक्सर समेत बिहार के लोगों को इमरजेंसी हेल्थकेयर एजुकेशन के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पटना के एजी कॉलोनी स्थित AHA ट्रेनिंग सेंटर में ही विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध होगा।
मई 2026 के दौरान ज़ेन प्लस द्वारा संचालित 102 एम्बुलेंस सेवा ने बक्सर जिले में कुल 2,059 मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की। इनमें 1,314 गर्भवती महिलाएं, 64 नवजात एवं गंभीर मरीज, 95 सड़क दुर्घटना पीड़ित तथा 586 अन्य मरीज शामिल रहे। सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर संचालन व्यवस्था के कारण जिले में लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
ज़ेन प्लस बिहार के प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि AHA ट्रेनिंग सेंटर बिहार और पड़ोसी राज्यों के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, मेडिकल छात्रों और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान कर स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button