कठार पंचायत के महादलित बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पदाधिकारी
जिला पदाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए कई निर्देश

बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी प्रखंड के कठार पंचायत के महादलित बस्ती
में रोड निर्माण के संबंध में जिला पदाधिकारी अमन समीर ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज डुमराव व सभी पक्षों से वार्ता करते हुए रास्ता निर्माण के साथ नाली एवं अन्य सुविधाओ हेतु प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के द्वारा कठार पंचायत में दिए गए बासगीत पर्चा के दखल दिलाने के संबंध में भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव को निर्देश दिया। की सभी पक्षों के दस्तावेज को देखते हुए अपने स्तर से जांच करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित की बात की । उन्होंने कठार पंचायत के भरतपाव गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 180 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे ड्रेस में नहीं थे, केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति भी कम पाई गई एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। जिसके आलोक कारण स्पष्ट करने के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की मरम्मती करवाना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज डुमराव, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशीकांत शर्मा सिमरी,अंचलाधिकारी सिमरी एवं थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर उपस्थित थे।




