पटाखे की चिंगारी से लगी आग लगभग ₹50000 के संपत्ति नुकसान
बक्सर जिले के मुरार थाना अंतर्गत मुरार मुख्य सड़क किनारे लगी पान की दुकान में आग

ताजा समाचार – – बक्सर जिले के चौगाई प्रखंड मुरार थाना क्षेत्र मुरार मुख्य सड़क किनारे एक पान की दुकान में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई । यह घटना सोमवार की रात्रि दीपावली के दिन की है जहां समय के लगभग 7: 00 बजे रोज दिन की तरह पान दुकानदार उपेंद्र पासवान पिता रामप्रवेश पासवान अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया । देर रात समय के लगभग 9:00 बजे पटाखे की चिंगारी से उसके पान की दुकान में आग लगी कि सूचना मिली । जहां स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने को लेकर आसपास के समरसेबल और चापाकल के सहयोग से आग को बुझाने की कोशिश की गई । लेकिन कोशिश नाकाम रहा । और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पान की दुकान में रखे सभी समान को जलाकर राख में तब्दील कर दिया । दुकानदार उपेंद्र पासवान ने बताया कि आग लगी की घटना में लगभग 25 हजार के गुमटी में रखे सामान और 25000 की गुमटी जला हुआ है ।




