बक्सर

गंगा नदी के छाड़न में डूबकर दो हुए लापता

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता ओपी थाना क्षेत्र राजपुर पर्सन पाह पंचायत के भिक्षु के डेरा गांव के रहने वाले दो युवकों की गंगा नदी के छाडन में डूब कर लापता हो जाने की घटना सामने आया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार कि सुबह गांव के ही 6 युवक एक साथ गंगा नदी के छाड़न में स्नान करने गए हुए थे । जहां रोहित कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पिता वीरेंद्र गुप्ता और अजीत कुमार पिता मनोज गुप्ता उम्र लगभग 16 वर्ष का कोशोर अचानक डूब कर लापता हो गए । घटना की सूचना ग्रामीणों में आज की तरह फैल गई और परिजनों को मिली की आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे । ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने अंलाधिकारी व प्रखंड पदाधिकारी को सूचना दी । सूचना मिलते ही पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोर को बुलाकर डूब कर लापता हुए दोनों युवकों की खोज बीन शुरू कर दिया गया । मौके पर डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुमार राजपुर कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश यादव तिलक राय के हाता प्रभारी लाल बाबू सिंह, ने बताया की अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button