Uncategorizedबक्सर

PMCH पटना से चक्की भोला डेरा गांव में मृत व्यक्ति का शव आते ही मातमी माहौल में डूबे ग्रामीण

ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर सहायक थाना चक्की ओपी भरियार क्षेत्र के चक्की भोला डेरा गांव का है जहां  । नाली विवाद को लेकर सुदर्शन यादव  और दूसरे पक्ष के गोपाल यादव के बीच  बीते बुधवार के दिन मारपीट एवं गोलीबारी की घटना हुई । जहां बीच-बचाव करने के लिए गए पड़ोस के ही त्रिलोकी यादव को आरोपीत ने गोली मार  दी । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की सुरक्षा एवं शांति कायम करने को लेकर कृष्णाब्रम्ह थाना , चक्की ओपी भरियार थाना , रामदास राय के डेरा ओपी थाना , पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल पर कैंप कर दिया । वही घायल व्यक्ति को परिजनों द्वारा उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉकरों ने घायल व्यक्ति के गंभीर स्थिति को देखते हुए PMCH पटना रेफर कर दिया । जहां उपचार के दौरान गुरुवार के दिन उनकी मौत हो गई । घटना की सूचना जैसे ही चक्की भोला डेरा गांव में मिली की अचानक मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा । और  आस पड़ोस के ग्रामीणों में मातमी माहौल व्याप्त हो गया । जहां मृतक के परिजन सीना पीट-पीटकर रोने पर मजबूर हो गए । शुक्रवार की अहले सुबह पीएमसीएच पटना से मृतक का शव भोला डेरा चक्की गांव में आते ही उनके अंतिम दर्शन को लेकर हजारों ग्रामीण महिला पुरुषों की भीड़ इकट्ठी हो गई । और उनका अंतिम संस्कार शिवपुर दियारा के गंगा नदी घाट पर किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button