जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए अधिकारी
बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत डी० के० मेमोरियल कॉलेज डुमरी के खेल मैदान में आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम,,, नहीं पहुंचे जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत डी० के० मेमोरियल कॉलेज डुमरी के खेल मैदान में मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा संचालन राष्ट्रीय एंकर रवि रंजन राय ने की । इस दौरान जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के जिले से उपस्थित पदाधिकारीयों को डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुमार जिला पार्षद कमलबास कुंवर उप प्रमुख चंदन कुमार सरपंच धर्मपाल कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों द्वारा फूल माला अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया । वहीं हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिला पुरुषों के बीच अधिकारियों ने अधिकारियों ने बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना और उनके समस्याओं के निष्पादन हेतु आश्वासन दिया । मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित बने अलग-अलग काउंटरों पर । वृद्धा पेंशन इंदिरा आवास राशन कार्ड नल जल वृक्षारोपण शौचालय निर्माण सहित अन्य कुल 150 आवेदन जमा करवाया गया । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि डुमरी पंचायत के लगभग 44 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है इस बीच कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार अपर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह व अन्य पुलिस बल के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहे । कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारियों और सिमरी प्रखंड के सिमरी पंचायत से मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे सहित पंचायत से मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार उपाध्याय इकौना पंचायत के मुखिया अशोक राय राजापुर पंचायत के मुखिया मदन राय गांगुली पंचायत के मुखिया अशोक धोबी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समाज सेवियों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहें।




