सड़क दुर्घटना में 1 युवक की मौत 1 को मिला जीवनदान
ASM उच्च विद्यालय बलिहार समीप मोड पर हुई घटना

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के ऐ एस एम उच्च विद्यालय बलिहार समिप सिमरी बक्सर मुख्य मार्ग सड़क पर बीते गुरुवार की संध्या 5 बजे सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक जख्मी हो गए । घटना के बाद आनन-फानन में बलिहार गांव के युवकों के द्वारा गंभीर रूप से घायल टमाटर उर्फ पवन यादव उम्र लगभग 29 वर्ष पिता ललन यादव को आनन-फानन में अस्पताल ले गए । जिसके बाद घायल दोनों युवक के गांव के लोगों तथा परिजनों के द्वारा उनके बेहतर उपचार हेतु बक्सर ले जाया गया । घटना की जानकारी देते हुए खांधरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी टमाटर उर्फ पवन यादव की उपचार के दौरान गुरुवार की रात्रि मौत हो गई । वही राजू यादव को हल्की चोटें आई थी और वह खतरे से बाहर है जिनका उपचार कराया जा रहा है । घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर भेज दिया । मृतक का शव गांव में आते ही उनके अंतिम दर्शन को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुषों की हुजूम इकट्ठी हो गई। तथा मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजन सीना पीट-पीटकर रोने पर मजबूर हो गए । इस घटना से ग्रामीणों में मातमी माहौल व्याप्त हो गया ।




