बक्सर

ट्रक ने मारी टेंपू में टक्कर, पांच गंभीर रूप से जख्मी

डुमरांव बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर खलवा इनार के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी

ताजा समाचार – डुमरांव बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर खलवा इनार के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी

हो गए। सभी जख्मी कतकिनार निवासी बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार होकर सभी जख्मी अपने गांव से डुमरांव स्टेशन की तरफ आ रहे थे, तभी एक ट्रक ने ऑटो की टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आनन फानन में इसकी सूचना लोगों ने 112 की पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर 112 के प्रभारी मोकिम मियां, चालक बिरेंद्र प्रसाद, सिपाही प्रशांत कुमार सहित अन्य टीम मौके पर पहुंची और सभी जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।जख्मियों में रामायण साह (53) पिता सरयू साह, जय प्रकाश (26) पिता रंजीत प्रसाद, चंद्रावती देवी उम्र (47) पति रंजीत प्रसाद, रंजीत प्रसाद (50) पिता दीप्ति साह और निकी कुमारी (30) शामिल थे। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर कर सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम 112 ने जख्मियों के परिजनों को भी सूचना दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। जख्मियों का कहना है कि ट्रक चालक तेज गति में था और टेंपू को ओवरटेक करने के क्रम में ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button