नगपुरा गांव के झाड़ी में लगी आग ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिहार पंचायत के नगपुर गांव में आचानक आग लग गई . यह घटना शुक्रवार की दोपहर की है

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिहार पंचायत के नगपुर गांव में आचानक आग लग गई . यह घटना शुक्रवार की दोपहर की है जहां आग का लौ और धुआ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया . अफरा तफरी में ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाल्टी लेकर मौके पर पहुंचे . झाड़ी में लगी आग को चापाकल और सबमर्सिबल के मदद से आग को काबू में करने की कोशिश किया जाने लगा । प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की . वहीं आग ने ऐसा विकराल रूप धारण कर लिया की ग्रामीणों के द्वारा आग को काबू में करना मुस्किल था । तब ग्रामीण शंका जताते हुए आपसी चर्चा करने लगे की यदि यह आग नहीं बुझी तो . उड़ती चिंगारी से पूरे गांव में आग लग सकती है इस दौरान ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया . और घटना स्थल पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने घंटो देर कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया , लेकिन यह आग कैसे लगी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है ।




