डुमराव में डीएम ने की विकास मित्रों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विकास के प्रति महादलित बस्ती के लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ उन तक पहुंचाने का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के सभा कक्ष का है जहां 26 अगस्त 2023 को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विकास मित्रों के कार्यों का समीक्षा बैठक की गई . विकास मित्रों को महादलित समुदाय के लोगों के बीच सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार कराते हुए लाभान्वित कराने हेतु निर्देश दिया गया . महादलित टोलों में आधारभूत संरचना यथा गली नाली एवं नल जल इत्यादि के संबंध में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिवेदन देते हुए . संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर योजनाओ का लाभ पहुंचाने की चर्चा किया गया . जिससे सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को कार्यान्वित कराते हुए मॉडल महादलित टोले के रूप में विकसित किया जा सके . बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे ।





