बक्सरबिहार

ठनका के चपेट मे आने से एक पशुपालक की मौ*त

नियाज़ीपुर पंचायत के अभिलाख के डेरा गांव के बधार में ठनका के चपेट में आने से पशु चराने गए एक व्यक्ति की मौत

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी थाना क्षेत्र से है । जहां नियाज़ीपुर पंचायत के अभिलाख के डेरा गांव के बधार में ठनका के चपेट में आने से पशु चराने गए एक व्यक्ति की मौत हो जाने की घटना सामने आया है । घटना के संबंध में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सत्येंद्र यादव पिता काली यादव प्रत्येक दिन की तरह आज भी गांव के बाधार में पशु चराने के लिए गया हुआ था । इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना जैसे ही गांव में मिली कि घटना स्थल पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई । घटना की सूचना पूर्व मुखिया रमाशंकर बिंद और राजेंद्र प्रसाद यादव ने स्थानीय थाने को सूचना दी । मौके पर पहुंची रामदास राय के डेरा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर भेज दिया है । घटना के बाद मृतक के पुत्र रोहित कुमार उम्र 10 वर्ष मोहित कुमार उम्र 6 वर्ष पुत्री रिंकी कुमारी 8 वर्ष पत्नी सिंधु देवी उम्र 30 वर्ष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और सीना पीट पीट कर रोने पर मजबूर हो गए । रोते विलखते देख उपस्थित ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों में मातमी माहौल व्याप्त है । पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button