दियारा के यूपी -बिहार बॉर्डर पर अधिकारियों ने चलाया सघन जांच अभियान फलाफल शून्य
जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर आगामी 1 जून 2024 को होने वाले लोक सभा आम चुनाव मतदान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश करने वाले आवागमन के मुख्य रास्ते गंगौली यूपी बिहार बॉर्डर जनेश्वर सेतु पुल राजपुर परसन पाह पंचायत के तवाकल राय के डेरा समीप गंगा नदी पीपा पुल तक सघन जांच

ताजा समाचार बिहार के बक्सर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सिमरी दियारा इलाके से है । जहां शुक्रवार को जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर आगामी 1 जून 2024 को होने वाले लोक सभा आम चुनाव मतदान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश करने वाले आवागमन के मुख्य रास्ते गंगौली यूपी बिहार बॉर्डर जनेश्वर सेतु पुल राजपुर परसन पाह पंचायत के तवाकल राय के डेरा समीप गंगा नदी पीपा पुल तक ।
असामाजिक, आपराधिक तत्वों एवं शराब कारोबारी पर कड़ी नजर रखते हुए । अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ,प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा, पुलिस निरीक्षक सह सिमरी थाना अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमो नारायण राय ,तिलक राय के हाता ओपी प्रभारी लाल बाबू सिंह , सहित अन्य पुलिस बल के जवानों ने सघन जांच अभियान चलाया । जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की आवागमन के लगभग 20 छोटी बड़ी वाहनों, वाहन चालकों के कमर ,झोला, बैग मोटरसाइकिल के डिक्की ,का जांच किया गया । लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु शराब इत्यादि बरामद नहीं हुआ और फलाफल शून्य रहा ।




