बक्सरबिहार

ठनका के चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत

ताजा समाचार बक्सर जिले के चक्की ओपी भरियार थाना क्षेत्र से हैं। जहां चक्की हनुमान डेरा गांव के बधार में गुरुवार को ठनका के चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत हो गई । पशुपालक राजू यादव और गांव के सरपंच सुदर्शन यादव ( उर्फ ) डॉक्टर टूना यादव ने बताया की चक्की हनुमान डेरा गांव निवासी राजू यादव पिता -बीरा यादव की दो भैंस और धनजी यादव पिता राधा मोहन यादव की एक भैंस गांव के बधार में चरने गई थी । इसी बीच समय के लगभग 3:30 बजे तेज हवा और मूसलाधार बारिश होने लगी और अचानक बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई । फिलहाल नजदीकी थाने और पंचायत के मुखिया को जानकारी दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button