दीपावली और छठ महापर्व को लेकर गंगा दूतों ने किया गंगा घाट का सफाई
नेहरू युवा केंद्र व नमामि गंगे परियोजना के सौजन्य से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के केशोपुर गंगा ग्राम के विभिन्न गंगा घाट पर महा पर्व छठ पूजा को लेकर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । नमामि गंगे परियोजना से जुड़कर कार्य कर रहे गंगा दूतों ने स्पीयर हेड सोनू द्विवेदी के नेतृत्व में हनुमान घाट ,बिचला घाट और कालिका राय के बगीचा घाट की सफाई गंगा दूतों ने पूरे उत्साह और उमँग के साथ की ! सफाई अभियान के दौरान उपस्थित ग्राम वासियों को स्वच्छ गंगे,निर्मल गंगे अभियान में हिस्सा लेने के लिए
जागरूक किया । वही स्पीयर हेड सोनू द्विवेदी ने बताया की महापर्व छठ पूजा करोड़ों हिंदुओं और छठव्रतियों का पर्व है ऐसे में नमामि गंगे के सिर्फ़ कार्यकर्ताओं का ही नही बल्कि जन प्रतिनिधीयो का भी ये दायित्व बनता है । की गंगा घाट सहित तमाम छठ घाटों का साफ सफाई का कार्य किया जाए !सोनू ने गंगा दूतों से कहा कि हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य होना चाहिए कि अपने समाज को स्वच्छ व स्वस्थ दोनों रखें !
मौके पर राहुल मिश्रा संदीप कुमार पवन तिवारी मोहित राय रजनीश मिश्रा कृष्णा गुप्ता बिपुल गुप्ता निखिल तिवारी पप्पू गुप्ता राहुल राय अजित राय विशाल प्रताप सहित कई युवाए शामिल थे !




