तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 हेतु जिले में बने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण


बक्सर, दिनांक 23 दिसम्बर 2022:- आज दिनांक 23 दिसंबर 2022 को जिला दंडाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 01/22, तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल आयोजन हेतु जिले में बने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण किए गए केंद्रों के नाम इस प्रकार से है:-कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कथकौली बक्सर, सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली, बिहार पब्लिक स्कूल अहिरौली, डीएवी पब्लिक स्कूल इटाढी एवं पीसी कॉलेज इटाढ़ी में हो रहे केंद्रों पर परीक्षा का निरीक्षण किया गया।

प्रथम पाली में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 8300, उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 5846, अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 2454 एवं निष्कासित अभ्यर्थियों की संख्या शून्य है।

द्वितीय पाली में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 8300, उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 5171, अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 3129 एवं निष्कासित अभ्यर्थियों की संख्या शून्य है।
प्रथम एवं द्वितीय पाली में सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




