बक्सर

देश के कड़ कड़ मिट्टी से दिल्ली में होगा अमृत वाटिका का निर्माण !

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बलिहार पंचायत के नागपुर गांव का है जहां आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मेरी माटी मेरा देश वीर शहीदों के याद में सम्पूर्ण भारत में एक साथ एक अभियान आयोजित किया गया। इसी क्रम में नेहरु युवा केन्द्र बक्सर के द्वारा इस कार्यक्रम को स्वामी विवेकानंद युवा क्लब सिमरी के द्वारा गाँव गाँव से कलस में माटी संग्रह करने की कवायद शुरू कर दिया गया  है ! जिसका नेतृत्व युवा समाजसेवी सोनू द्विवेदी ने किया ! सोनू द्विवेदी ने बताया की इस कार्यक्रम के माध्यम से हर पंचायत हर गाँव मिट्टी संग्रह कर के अक्टूबर में दिल्ली ले जाया जाएगा ! और  देश कोने कोने से आए हुए प्रतिनिधि को मिट्टी का कलस लेकर अपने टिम के साथ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के सामने दिल्ली के कर्तव्य पर परेड करना है और वार मेमोरियल,इंडिया गेट, नया संसद भवन में बन रहे अमृत उपवन में सारे मिट्टी को डाला जाएगा ! इसलिए संकल्प के साथ घर घर के मिट्टी संग्रह किया जा रहा है। मौक़े पर शिक्षक भोला मिश्रा बलिहार मुखिया धर्मराज चौरसिया, पवन तिवारी भोलू गुप्ता राहुल राय अजीत राय सालू कुमारी तन्या कुमारी अमृता कुमारी स्वेता कुमारी बंधन कुमार रितेश मिश्रा भागीरथी मिश्रा मोहित राय नीतीश राय चंदन यादव ,सहित सैकड़ो युवा शामिल थे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button