झूठा झांसा देकर एक महिला के घर से लाखों रुपए का जेवरात ले भागा ठग
डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के मुरार थाना अंतर्गत कोन्ही गांव का है घटना

बक्सर जिले में ठगी करने वाले ठगों ने लोगों से ठगी करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है । ताजा समाचार डुमरांव अनुमंडल के मुरार थाना अंतर्गत कोन्ही गांव का है . जहां एक महिला से तंत्र-मंत्र के पाठ से उसके पूर्व से बीमार चल रहे बेटे को ठीक कर देने का झूठ झांसा देकर लाखों रुपए के गहने ठगी कर लिए जाने की घटना सामने आया है . घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि गुरुवार की दोपहर अचानक एक मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति मेरे घर आया . और कहने लगा की आपके पूर्व से बीमार चल रहे पुत्र पर भूत प्रेत का साया है . सावन मास में तंत्र-मंत्र की विद्या से पूजा कर मैं उसे हमेशा के लिए ठीक कर दूंगा . जिस पुत्र की बीमारी से परेशान हूं उसके झांसे में आ गई और ठग ने अगरबत्ती और चावल मंगाया . इसके बाद पूजा पाठ करना शुरू कर दिया और मुझसे कहा की एक थान गहना पूजा स्थान पर रख दीजिए . मैं एक जेवरात पूजा स्थान पर रख दी और वह तंत्र-मंत्र का पाठ करने लगा तब तक मेरी सास आ गई तो उसने कहा कि आप दोनों दूसरे घर के कमरे में अंदर हो जाइए . जब तक मैं नहीं बुलाऊंगा तब तक आप लोग घर से बाहर ना निकलिएगा . देर तक घर में हम बैठे रहे जब कुछ आवाज बाहर सुनाई नहीं दिया तो निकाल कर देखें तो ठग फरार था . और घर में जांच किया जाने लगा तो मेरे पर्स के अंदर रखें मंगलसूत्र जिउतिया सोने के मांगटीका , नथिया ,दो अंगूठी , कान वाली ,सहित अन्य लाखों रुपए के गाने लेकर फरार हो चुका था । परिजनों ने बताया कि घटना को लेकर मुरार थाने में लिखित शिकायत की गई है ।




